आवास सूची से नाम काटे जाने से नाराज पात्रों ने सौंपा ज्ञापन
हमीरपुर, जून 23 -- भरुआ सुमेरपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से नाम काटे जाने से नाराज ग्रामीणों ने बीडीओ में प्रदर्शन करके को संबोधित ज्ञापन ब्लॉक कर्मी को सौंपकर सूची में नाम शामिल करने की मांग की है। ग्राम पंचायत बदनपुर की निवासी शांति, संगीता, उर्मिला, सरोज, रेखा आदि दो दर्जन लाभार्थियों का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम शामिल करने के बाद जनवरी माह में एडीओ आईएसबी आदि ने घर घर जाकर सर्वे किया था। इसके बाद उनके नाम सूची से हटा दिए गए हैं जबकि वह सभी पात्रता की श्रेणी में आते हैं। ग्रामीणों ने गलत ढंग से सूची से नाम हटाए जाने का आरोप लगाकर ब्लॉक कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए बीडीओ की अनुपस्थिति में ब्लॉक कर्मी गीता द्विवेदी को ज्ञापन सौंपकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- 359 म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.