बिहारशरीफ, जनवरी 28 -- सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड की आवास सहायक सना खानम ने आठ माह से वेतन नहीं मिलने के कारण 15 जनवरी को इस्तीफा दे दिया। बीडीओ रौशन भूषण के दिए आवेदन में उन्होंने कहा है कि वेतन नहीं मिलने से परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। साथ ही एक ही मामले में शोकॉज का जवाब देने के बावजूद असंतोषजनक कहते हुए बार बार स्पष्टीकरण मांग मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। दिए आवेदन में उन्होंने बकाया वेतन भुगतान की मांग की है। बीडीओ ने कहा कि आवेदन मिला है। इसकी जांच कर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.