गोपालगंज, फरवरी 23 -- फुलवरिया। एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड कार्यालय में सोमवार को आवास सहायकों की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रभारी बीडीओ कुमार प्रशांत ने की। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। प्रखंड लेखापाल संजय कुमार यादव एवं कार्यपालक सहायक धर्मेंद्र कुमार मांझी ने लाभुकों को प्रथम एवं द्वितीय किस्त के भुगतान सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अब तक की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए लाभुक चयन, भुगतान प्रक्रिया और लंबित मामलों की स्थिति से सभी को अवगत कराया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी बीडीओ कुमार प्रशांत ने सर्वेयर एवं चेकर को स्पष्ट निर्देश दिया कि सर्वे के दौरान पूरी पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में केवल पात्र लाभुकों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.