आवास सर्वे में वसूली के आरोप में ग्राम पंचायत अधिकारी सस्पेंड
बांदा, मई 1 -- बांदा। विकास खंड महुआ ग्राम पंचायत ऐला में आवास सर्वे के नाम पर धन वसूली के आरोप में जिलाधिकारी अमित आसेरी ने ग्राम पंचायत अधिकारी को सस्पेंड कर दिया। साथ ही मामले की विस्तृत जांच के लिए सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) विनोद कुमार, विकास खंड कमासिन को जांच अधिकारी नामित किया गया है। शिकायतकर्ता लालबाबू, राजाराम आदि ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि ग्राम पंचायत सचिव केदारनाथ कुशवाहा और ग्राम रोजगार सेवक विष्णु द्वारा आवास सर्वे के दौरान धन की वसूली की जा रही है। मामले का संज्ञान लेते हुए तत्कालीन जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण और जिला पंचायत राज अधिकारी को संयुक्त जांच के निर्देश दिए थे। यह भी पढ़ें- ग्राम विकास अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विभागीय अफसरों ने भी लिया तगड़ा ऐक्शन जांच में प्रथम दृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.