बिहारशरीफ, जनवरी 10 -- करायपरसुराय, निज संवाददाता। प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण आवास सर्वे के सत्यापन का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। जबकि, समय सीमा समाप्त होने में मात्र छह दिन शेष हैं। प्रखंड में 7840 आवास विहीन परिवारों का डाटा तैयार किया गया था। इसमें से अब तक मात्र 2352 आवेदनों का ही सत्यापन हो सका है। 5488 आवेदन अभी भी लंबित हैं। पहले चरण के बाद बीडीओ और फिर जिला स्तर पर सत्यापन होना है। धीमी गति से आवेदकों में संशय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.