आवास-शौचालय योजना की जांच पर आरटीआई
पिथौरागढ़, जून 28 -- गोविंद, चावला, बेरीनाग। नगर पालिका परिषद बेरीनाग में प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण में कथित भ्रष्टाचार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को वार्ड-3 भट्टीगांव निवासी कैलाश चन्याल ने आरोप लगाया कि डीएम के निर्देश के बावजूद दो सप्ताह बाद भी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने आरटीआई अधिनियम-2005 के तहत जांच प्रक्रिया का पूरा रिकॉर्ड मांगा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि निष्पक्ष जांच के बजाय पालिका ने अपने कर्मचारी को जांच अधिकारी बनाकर मामले की लीपापोती की कोशिश कर रही है। आरटीआई में जांच अधिकारी की नियुक्ति, फाइल मूवमेंट, नोटशीट, प्रगति रिपोर्ट, अधिकारियों की टिप्पणियां तथा एफआईआर संबंधी कार्रवाई सहित सभी अभिलेखों की प्रमाणित प्रतियां मांगी गई हैं। चेतावनी दी कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.