आवास व नौकरी दिलाने के नाम पर पौने दो लाख की ठगी
गोरखपुर, मई 3 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। उरुवा थाना क्षेत्र के फत्तेपुर निवासी फूलचंद्र ने संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर एक व्यक्ति पर आवास व नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया है। आरोप है कि धुरियापार निवासी आरोपी ने खुद को विकास भवन का अधिकारी बताकर 40 हजार रुपये ले लिए। इसी तरह गांव की गुड्डी से 25 हजार, लक्ष्मीना से 75 हजार व इंद्रावती से 35 हजार रुपये ऐंठे। दो साल बाद भी न आवास मिला न नौकरी। रुपये मांगने पर आरोपी फरार हो गया। तहसील प्रशासन ने जांच का आश्वासन दिया है। यह भी पढ़ें- कंपनी में काम दिलाने के नाम पर व्यापारी से 4.44 लाख ठगे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.