सहारनपुर, दिसम्बर 16 -- आवास विकास वेलफेयर सोसायटी के सदस्य मंगलवार को नगरायुक्त से मिले और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान सोसायटी सदस्यों ने नालियों को कवर्ड किए जाने वाले ढक्कनों पर हुक (लोहे के कुंडे) लगाए जाने की मांग उठाई। सदस्यों का कहना था कि ढक्कनों पर हुक न होने के कारण नालियों की नियमित सफाई में परेशानी आती है। सोसायटी सदस्यों ने बताया कि इस संबंध में संबंधित ठेकेदार से भी आग्रह किया गया था, लेकिन ठेकेदार ने ढक्कनों पर हुक लगाए जाने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि ढक्कनों पर हुक लगाए जाएं तो सफाई कर्मियों को ढक्कन उठाने में आसानी होगी और नालियों की समय-समय पर सफाई सुचारू रूप से हो सकेगी। नगरायुक्त ने सोसायटी सदस्यों की मांग को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.