रुद्रपुर, फरवरी 7 -- रुद्रपुर, संवाददाता। आवास विकास क्षेत्र में शनिवार को स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। स्मार्ट मीटर लगाए जाने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने मीटर लगाने से साफ इनकार कर दिया। इस दौरान मौके पर काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। ऊर्जा विभाग की एसडीओ अनु अरोड़ा ने बताया कि लोगों को स्मार्ट मीटर के फायदे और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से समझाया गया। काफी समझाने और बातचीत के बाद लोग शांत हुए और मीटर लगाने पर सहमति बनी। इसके बाद टीम ने क्षेत्र में कुल 15 स्मार्ट मीटर स्थापित किए। उन्होंने बताया कि शुरुआत में लोगों में भ्रम और आशंकाएं थीं, जिसके चलते विरोध हुआ, लेकिन जानकारी देने के बाद स्थिति सामान्य हो गई। मौके पर किसी तरह की अप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.