फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 29 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।भीषण गर्मी में आवास विकास क्षेत्र के लोगों को बुधवार सुबह पानी नहीं मिल सका। फटी पाइप लाइन मरम्मत कार्य दोपहर में पूरा करने के बाद पानी की सप्लाई शुरू कराई गई तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। पाइप लाइन फटने से लगभग 4 हजार की आबादी प्रभावित रही थी। आवास विकास क्षेत्र में लोहिया मूर्ति के पास नगर पालिका की पानी की सप्लाई पाइप लाइन फट गई थी। मंगलवार शाम के समय पाइप लाइन फट जाने के कारण पानी की सप्लाई पूरे आवास विकास में रोक दी गयी। फटी सप्लाई पाइप को ठीक कराने के शाम को ही प्रयास किए गए लेकिन पाइप लाइन ठीक नहीं कराई जा सकी जिसके कारण बुधवार सुबह को आवास विकास क्षेत्र को पानी की सप्लाई नहीं कराई जा सकी। यह भी पढ़ें- वनखंडेश्वर चौराहे पर लीकेज ठीक, जलापूर्ति शुरू भाषण गर्मी के कारण लो...