आवास विकास में पंजाब नेशनल बैंक की नई शाखा शुरू
हल्द्वानी, मार्च 25 -- हल्द्वानी, संवाददाता। पंजाब नेशनल बैंक, हल्द्वानी मंडल की नई शाखा हल्द्वानी कैंट से स्थानांतरित होकर आवास विकास क्षेत्र में खोल दी गई है। शाखा का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुमित हृदयेश और पीएनबी अंचल प्रमुख अनुपम ने किया। मंडल प्रमुख सिद्धार्थ अधिकारी और उपमंडल प्रमुख संजीव पुरोहित ने मुख्य अतिथि व उपस्थित ग्राहकों का सम्मान किया। अंचल प्रमुख अनुपम ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शाखा को नए स्थान पर स्थानांतरित किया गया है, जहां सभी बैंकिंग उत्पाद शाखा के साथ-साथ डिजिटल माध्यम से भी उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधकगण, शाखा प्रभारी भागीरथी आर्या, स्टाफ सदस्य तथा सम्मानित ग्राहकगण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.