आवास विकास में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई
आगरा, अप्रैल 16 -- आवास एवं विकास परिषद ने सिकंदरा योजना में चलाए गए एक बड़े प्रवर्तन अभियान के तहत अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। अधीक्षण अभियंता अतुल कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में परिषद के प्रवर्तन दल ने न केवल नक्शे के विपरीत किए गए निर्माणों को सील किया, बल्कि कई स्थानों पर आंशिक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की। यह अभियान सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्देशों के अनुपालन में चलाया गया है। अभियान की सबसे प्रमुख कार्रवाई सेक्टर-4 स्थित संपत्ति संख्या 721/1 पर हुई। यहां हिटाची कैश मैनेजमेंट कंपनी को पूर्व में सील किया गया था, लेकिन भूस्वामी ने नियमों को दरकिनार कर सील तोड़कर पुनः संचालन शुरू कर दिया था। यह भी पढ़ें- सेंट्रल मार्केट : नोटिस वितरण के लिए स्थिति भांप रहा परिषद जांच में इस परिसर में पेस कोचिंग संस्थान और एक लाइब्रेरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.