आवास विकास परिषद पर भूमि अधिग्रहण में अनियमितता का आरोप
मऊ, जून 21 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा भूमि अधिग्रहण की चल रही प्रक्रिया को लेकर सदर तहसील क्षेत्र के डाड़ी, रेवरीडीह, शहरोज, मेघई व मुहम्मदपुर शहरोज के किसानों ने नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री से शिकायत कर उचित मुआवजा और पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने की मांग की है। किसानों ने मंत्री को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में भूमि अधिग्रहण, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम-2013 के प्रावधानों का पालन नहीं किया जा रहा है। इससे किसानों में असंतोष और भ्रम की स्थिति बनी हुई है। किसानों का कहना है कि अधिग्रहण से पहले सामाजिक प्रभाव आकलन सार्वजनिक सुनवाई और प्रभावित किसानों की सहमति की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से नहीं कराई गई। साथ ही अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.