कन्नौज, मई 11 -- नगर क्षेत्र के लोगों को जल्द ही बेहतर पार्क और हरियाली से युक्त वातावरण मिलने जा रहा है। आवास विकास परिषद द्वारा छिबरामऊ के पांच पार्कों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा, जिस पर करीब 45 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस योजना के तहत पार्कों में आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे लोगों को टहलने, बैठने और बच्चों को खेलने के लिए बेहतर स्थान मिल सकेगा। पालिका अध्यक्ष मनोज दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि आवास विकास परिषद कानपुर के एक्सईएन मिश्रीलाल की देखरेख में यह कार्य कराया जाएगा। नगर क्षेत्र के पांच पार्कों को पालिका द्वारा चिन्हित किया जाएगा, जिनका चरणबद्ध तरीके से सौंदर्यीकरण होगा। यह भी पढ़ें- सड़क, चौराहे और पार्क का सौंदर्यीकरण होगा उन्होंने बताया कि नगर पालिका पार्क नंबर-1, जो कोणार्क प्रेस के सामने स्थित है, के जीर्णोद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.