गोरखपुर, मार्च 22 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। एक मुश्त समाधान (ओटीएस) योजना आवास विकास परिषद गोरखपुर और बस्ती ने अनुपालन शुरू कर दिया है। योजना के तहत गोरखपुर जनपद के 48 और बस्ती जनपद के 03 डिफाल्टर आवंटियों से आवेदन मांगा है। एक अप्रैल से यह परियोजना तीन माह संचालित होगी जिसमें आवेदन लिए और निस्तारित किए जाएंगे। सभी डिफॉल्टरों को ईमेल, एसएमएस और पत्र के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है। ओटीएस में डिफॉल्टर आवंटियों से साधारण ब्याज लिया जाएगा और दंड ब्याज पूरी तरह माफ होगा। ओटीएस के बाद देय राशि 50 लाख रुपये तक है, तो उसका एक-तिहाई भाग मांग पत्र जारी होने के 30 दिनों के भीतर जमा करना होगा। बाकी दो-तिहाई तीन मासिक किस्तों में देना होगा। 50 लाख रुपये से अधिक होने पर एक-तिहाई राशि 30 दिनों के अंदर और शेष दो-तिहाई राशि तीन द्विमासिक किस्तों में...