मेरठ, मई 14 -- राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप जैन ने शास्त्री नगर सेक्टर-2 में दिव्यांग दंपति के घर पहुंचकर सच्चाई जानी। उन्होंने बताया कि आवास विकास ने दिव्यांग दंपति को भी नहीं बख्शा। सेक्टर-2 स्थित छोटे से 25 मीटर के मकान संख्या 499 में रहने वाले सत्यपीर (51 वर्ष) और उनकी पत्नी सरिता (45 वर्ष) दिव्यांग हैं। उन्होंने अपने कमरे में छोटी सी आटा चक्की लगाकर परिवार का पालन पोषण किया। आवास विकास ने इन्हें भी कॉमर्शियल का लेबल देकर नोटिस दिया है। जबकि यह कार्य गृह उद्योग की श्रेणी में आता है। इस दौरान एडवोकेट राहुल मलिक, एडवोकेट अंजनय सिंह, स्पर्श अग्रवाल, संयम जैन रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...