बिजनौर, जून 7 -- भीषण गर्मी और उमस से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को आवास विकास कॉलोनी के मुख्य गेट पर आयोजित कार्यक्रम में शर्बत वितरित किया गया। इस दौरान राहगीरों, रिक्शा चालकों, दुपहिया व चारपहिया वाहन चालकों सहित बड़ी संख्या में लोगों को ठंडा शर्बत पिया। रविवार को दोपहर के समय तेज धूप और उमस के बीच आयोजित शिविर में काफी लोगों ने शर्बत ग्रहण कर राहत महसूस की। आयोजकों ने बताया कि बढ़ते तापमान को देखते हुए आमजन की सेवा के लिए यह पहल की गई है।इस अवसर पर चरण सिंह, डा. संजय त्यागी, मुकेश चौहान, विपुल शर्मा, इंद्रमणि सिंह, रोहताश सिंह और शशिभूषण शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में पिलाया शरबत, राहगीरों को मिली राहत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...