बागपत, अप्रैल 25 -- बड़ौत। नगर की आवास विकास कॉलोनी में असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल के मुख्य द्वार की पैड़ी तोड़ दी। धार्मिक स्थल की समिति के पदाधिकारियों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनसे अभद्रता कर दी। इससे मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाग रहे आरोपियों में से एक को पकड़ लिया। नगर की आवास विकास कॉलोनी में समिति ने 10 लाख की लागत से धार्मिक स्थल का निर्माण कराया था। शुक्रवार रात बाहरी असामाजिक तत्वों ने मुख्य द्वार की पैड़ी तोड़ दी। इसकी जानकारी मिलते ही समिति के अध्यक्ष यशपाल, सचिव आशुतोष तोमर, कोषाध्यक्ष महावीर समेत अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- बागपत : आवास विकास कॉलोनी में धर्मस्थल के मुख्य द्वार की पैड़ी तोड़ी आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने समिति पदाधिकारियों के साथ गाली-गलौज कर अभद्र व्यवहार किय...