हाथरस, मई 28 -- आवास विकास परिषद के क्षेत्र का मंगलवार को डीएम अतुल वत्स ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा उपलब्ध अवस्थापना निधि से आवश्यक विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए। वहीं आवास विकास परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि खाली पड़े प्लाट स्वामियों को नोटिस जारी किए जाये। डीएम ने क्षेत्र में जलभराव की स्थिति, गलियों, नालों एवं नालियों का लेआउट प्लान के माध्यम से विस्तारपूर्वक अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान खुले नालों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने नालों को शीघ्र कवर कराने तथा उनमें कूड़ा जाने से रोकने के लिए जाली लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही नालों की नियमित सिल्ट सफाई सुनिश्चित कराने को कहा, जिससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या...