आवास विकास कार्यालय में तालाबंदी के मामले में 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज
गाज़ियाबाद, अप्रैल 28 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। आवास एवं विकास परिषद के मंडोला विहार स्थित मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर कब्जा करने के आरोप में 16 लोगों के खिलाफ ट्रोनिका सिटी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि धरने के नाम पर अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति कार्यालय में घूमते हैं। आवास एवं विकास परिषद कार्यालय में तैनात सहायक अभियंता दुजई राम ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह मंडोला विहार योजना स्थित आवास विकास कार्यालय के मुख्य द्वार पर कुछ लोगों ने ताला लगाकर कब्जा करने का प्रयास किया। बताया कि आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। उनकी शिकायत पर महेंद्र त्यागी, गौरव त्यागी उर्फ पप्पी, रामनरेश त्यागी, बॉबी त्यागी और 12 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।वहीं, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.