मुंगेर, फरवरी 13 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। टेटिया बंबर प्रखंड अंतर्गत टेटिया गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे सर्वेक्षण कार्य का भौतिक सत्यापन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा राय ने स्थल पर पहुंचकर लाभुकों से जानकारी ली और सर्वे सूची का मिलान किया। इस दौरान 6 से अधिक संभावित लाभुकों के सर्वे कार्य का मौके पर सत्यापन किया गया। बीडीओ ने स्पष्ट किया कि पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को योजना का लाभ सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने आवास सहायक को निर्देश दिया कि, सर्वे कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ समय पर पूर्ण करें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो। सत्यापन के दौरान कई लाभुकों ने अपनी समस्याएं भी रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर आवास सहायक सहित संबंधित कर्मी उपस्थित थे। ---------
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.