उरई, अप्रैल 13 -- जालौन। संवाददाता नगर में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर पूर्व में की गई गंभीर शिकायत के निस्तारण पर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। जानकारी के अभाव में नागरिकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।इससे पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष अभिनय सिंह राजावत ने बताया कि गत माह उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर योजना में अनियमितताओं, फर्जीवाड़े और अवैध वसूली के आरोप लगाए थे। शिकायत में डूडा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका की जांच, कॉल डिटेल और बैंक खातों की जांच कराने के साथ-साथ अपात्र लाभार्थियों से रिकवरी और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई थी। हालांकि, इतनी गंभीर शिकायत के बावजूद अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस प्रकरण का निस्तारण किस प्रकार किया गया और क्या कार्रवाई की गई। इसको लेकर नगर के जागरूक नागरिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.