गोपालगंज, फरवरी 25 -- सिधवलिया, एक संवाददाता। सिधवलिया प्रखंड की करसघाट पंचायत में आवास योजना के नाम पर कथित रूप से रिश्वत मांगने के मामले को भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधान सभा में उठाया। कहा कि पकड़ी गांव निवासी पप्पू कुमार से पंचायत के आवास सहायक ने आवास योजना की स्वीकृत राशि दिलाने के बदले उनसे 30 हजार रुपए की मांग की। पीड़ित ने इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजय कुमार, जिलाधिकारी तथा स्थानीय विधायक मिथिलेश तिवारी को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की रिश्वतखोरी स्वीकार्य नहीं है। शिकायतकर्ता को प्रताड़ित कर धमकी दी जा रही है। इस संबंध में उन्होंने एसडीपीओ से भी शिकायत की है, ताकि पीड़ित को सुरक्षा मिल सके और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.