खगडि़या, जुलाई 20 -- खगड़िया। नगर संवाददाता प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना में भूमि संबंधी दस्तावेजों की अनिवार्यता को खत्म किया जाए और पात्र गरीब लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जाना चाहिए। यह बातें नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने सदर विधायक बबलू मंडल से कही। कहा कि इस गंभीर जनसमस्या को बिहार विधानसभा के सदन में उठा कर गरीबों की समस्याओं को दूर करवाएं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र में हजारों ऐसे गरीब परिवार हैं, जो 50 से 100 वर्षों से अपनी पुश्तैनी एवं खतियानी जमीन पर रह रहे हैं, लेकिन आज भी उनकी जमाबंदी की रसीद नहीं कट रही है और एलपीसी नहीं बन पा रहा है। ऐसे में आवास योजना का लाभ लेने के लिए जब रसीद एवं एलपीसी की मांग की जाती है, तो वास्तविक पात्र लाभुक भी केवल कागजी प्रक्रिया के कारण योजना से वंचित हो जाते ह...