उरई, फरवरी 25 -- जालौन। नगर में संचालित पीएम आवास योजना में अनियमितताओं के आरोप लगाकर नगर अध्यक्ष अभिनय सिंह राजावत ने पीएम नरेन्द्र मोदी को संबोधित ज्ञापन भेजकर जांच कराने की मांग की है। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि विभाग के कुछ अधिकारी- कर्मचारी कथित रूप से अन्य राजनीतिक दलों से जुड़े व्यक्तियों के साथ मिलकर योजना में धांधली कर रहे हैं। आरोप है कि लाभार्थियों से अवैध वसूली की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...