मधुबनी, मई 20 -- झंझारपुर। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी "सहयोग शिविर" योजना के तहत मंगलवार को प्रखंड के काको पंचायत में आयोजित शिविर में आवास योजना की अनियमितताओं को लेकर जमकर आक्रोश दिखा। भारी संख्या में पहुंचे लाभुकों ने घर निर्माण के बाद भी राशि नहीं मिलने, आवास सहायक एवं वार्ड सदस्यों द्वारा अवैध उगाही किए जाने तथा चयन में गड़बड़ी की शिकायत प्रभारी मंत्री लेसी सिंह के समक्ष रखी। यह भी पढ़ें- पेज 4: लीड : सबका सम्मान,जीवन आसान नारा नहीं, सरकार की कार्यशैली का मूल मंत्र : प्रभारी मंत्रीशिकायतें और मंत्री की प्रतिक्रिया शिकायतें सुनते ही प्रभारी मंत्री का तेवर सख्त हो गया और उन्होंने मौके पर मौजूद बीडीओ पंकज कुमार दीक्षित को कड़ी फटकार लगाई। मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त सभी 108 आवेदनों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर हर ह...