धनबाद, अप्रैल 15 -- निचितपुर ग्राम पंचायत दो में पीएम व अबुआ आवास योजना के तहत गड़बड़ी का मामला सामने आया है। ग्रामीण सेवा राम महतो ने बाघमारा बीडीओ को पत्र लिखकर पंचायत के मुखिया फागु महतो पर आरोप लगाया है कि रेलवे में कार्यरत उदय महतो की मां छकनी देवी को उक्त योजना के तहत पक्का मकान दिया गया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास पहले से पक्का मकान है, उन्हें भी योजना का लाभ दिया जा रहा है। वहीं मुखिया फागु महतो ने कहा कि उदय महतो को नौकरी मिलने से पहले उसकी मां को योजना का लाभ दिया गया था और केवल एक किश्त का भुगतान हुआ है, जिसके बाद इसे रोक दिया गया है। यह भी पढ़ें- आवास के नाम पर पैसे लेने का आरोप यह भी पढ़ें- जेडी की जांच में वित्तीय अनियमितता के दोषी मिले डीडी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.