बिहारशरीफ, अप्रैल 8 -- आवास योजना नियमों की अनदेखी, डीडीसी से शिकायत चेवाड़ा, निज संवाददाता। आवास योजना में नियमों की अनदेखी की जा रही है। प्रखंड की छठियारा पंचायत के महेशपुर गांव निवासी पवन कुमार ने इसकी शिकायत उपविकास आयुक्त संजय कुमार से की। मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की फरियाद लगायी है। दिये गये आवेदन में उन्होंने कहा है कि सुखी-संपन्न और पक्का मकान वालों को भी योजना का लाभ दे दिया गया है। इधर, आवास सहायक मनिष कुमार ने बताया कि वैसे लोग जिनका पक्का मकान हैं, उनका नाम सूची से हटाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...