दुमका, फरवरी 17 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय कक्ष में मंगलवार को आवास योजना को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी पंचायत सचिव मौजूद थे। मौके पर पंचायत बार अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पीएमजन योजना की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कई पंचायत में आवास योजना अपेक्षा से कम पाया गया। जिसके बाद बीडीओ ने पंचायत सचिव को फटकार लगाया और एक सप्ताह के अंदर योजना कार्य मे अपेक्षित प्रगति लाने की सख्त निर्देश दी गई। जबकि 15 वीं वित्त योजना के समीक्षा के दौरान सभी पंचायत सचिव को अनाबद्ध मद से प्राप्त आवंटन के विरुद्ध यथाशीघ्र योजना चयन एवं व्यय करने की निर्देश दी गई। मौके पर पंचायत सचिव के अलावे समन्वयक भी मौजूद थे। फोटो-16दुमका-210, कैप्सन- सोमवार को आवास योजना को लेकर समीक्षा बैठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.