छपरा, अप्रैल 8 -- लहलादपुर, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय लहलादपुर के परिसर में बुधवार को अनुसूचित जाति की दो गरीब एवं दिव्यांग महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। समाजसेवी पप्पु खां के नेतृत्व में आयोजित इस धरने में महिलाओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। धरने पर बैठी महिलाओं ने बताया कि वे दोनों शारीरिक रूप से अक्षम हैं और फूस के मकान में रहने को मजबूर हैं। आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर बिचौलियों द्वारा रुपये लेने का आरोप भी महिलाओं ने लगाया। सूचना मिलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नीलेश कुमार ने दोनों महिलाओं से आवेदन लेने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नई सूची में उनका नाम जोड़कर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाएगा। बीडीओ के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...