जमशेदपुर, अप्रैल 26 -- उपायुक्त राजीव रंजन ने आवास योजनाओं से जुड़े दो प्रखंड समन्वयकों की सेवा समाप्त कर दी है। जिला चयन समिति शुक्रवार को की गई समीक्षा बैठक में डुमरिया के प्रखंड समन्वयक साजल कुमार खान तथा गुड़ाबांदा के प्रखंड समन्वयक धर्मेन्द्र प्रसाद का कार्य निष्पादन प्रधानमंत्री आवास योजना में असंतोषजनक एवं अपेक्षित स्तर से कम पाया गया। इसे देखते हुए जिला चयन समिति की अनुशंसा पर दोनों प्रखंड समन्वयकों की संविदा सेवा समाप्त करने का निर्णय लिया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना सरकार की प्राथमिकता वाली योजना है तथा इसके क्रियान्वयन में लापरवाही, उदासीनता स्वीकार्य नहीं होगी। यह भी पढ़ें- आवास योजना में सुस्ती से आज भी बेघर हालात में छह लाख से अधिक परिवार सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को योजना के लक्ष्...