औरंगाबाद, जनवरी 3 -- प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण का लाभ लेने के लिए औरंगाबाद जिले में सर्वे का कार्य किया गया था। अब इसके आलोक में सर्वे में शामिल किए गए लोगों की सूची का सत्यापन शुरू हुआ है। कुल 49721 लोगों का सत्यापन किया जा चुका है। सत्यापन का कार्य 16 जनवरी तक पूर्ण कर लेना है। औरंगाबाद जिले की सभी पंचायतों में सर्वे में जोड़े गए नाम का सत्यापन टीम के द्वारा शुरू किया गया है। जिले में दो लाख 29 हजार 104 लाभुकों का नाम सर्वे के क्रम में आवास विहीन के रूप में सामने आया था। इतनी संख्या में लाभुकों का नाम सामने आने के बाद वरीय स्तर से मिले निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन के द्वारा सत्यापन का काम शुरू किया गया है। बताया जा रहा है कि पिछली बार जहां 50 हजार लाभुकों को आवास योजना का लाभ दिया गया था। इसके बाद लाभुकों की संख्या घटने की उम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.