आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, जांच की मांग
औरंगाबाद, सितम्बर 30 -- अंबा, संवाद सूत्र। प्रधानमंत्री आवास योजना की चयन सूची में गड़बड़ी की शिकायत के बाद जनप्रतिनिधियों ने जांच की मांग की है। कुटुंबा प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बीडीओ सह 20 सूत्री कार्यक्रम समिति के सचिव को पत्र भेजकर पंचायतवार चयनित लाभुकों की सूची उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने कुछ पंचायतों में संपन्न और अपात्र लोगों के चयन की शिकायत मिलने की बात कही है। समिति के सदस्यों की टीम सूची की जांच करेगी। इधर, कुटुंबा विधायक ललन राम ने डीएम को पत्र भेजकर देव, कुटुंबा और नवीनगर प्रखंडों में अपात्र लोगों के चयन तथा पात्र लोगों के नाम प्राथमिकता सूची से हटाए जाने की शिकायत की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.