आवास योजना की समीक्षा बैठक
गिरडीह, जून 10 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी स्थित प्रखंड सभागार में मंगलवार को बीडीओ कुमार बन्धु कच्छप की अगुवाई में पंचायत सेवक व बीएफटी के साथ बैठक कर मनरेगा, 15वीं वित्त व आवास योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के उपरांत आवास प्लस के तहत ग्राम सभा में चयनित लाभुकों की सूची प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध करवाने, प्रत्येक सप्ताह दो अधूरा आवास को पूरा करवाने, 15वीं वित्त से क्रियान्वित प्रत्येक योजनाओं का रॉयल्टी व लेबर सेस जमा करने का निर्देश दिया गया। मनरेगा योजना में रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन को री जेनरेट करने को कहा गया। बैठक में बीपीआरओ राधेश्याम राणा, सहायक अभियंता सौगत मंडल, कनीय अभियंता विजय उरांव, कंचन रवि, पंचायत सेवक बसंत राय, दशरथ प्रसाद, अमीर लाल बैठा आदि लोग थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.