हल्द्वानी, जनवरी 7 -- हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी क्षेत्र के 177 लाभार्थियों को 12 जनवरी सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त मिलेगी। मेयर गजराज बिष्ट लाभार्थियों को धनराशि के चेक सौंपेंगे। अधिकारियों ने बताया कि योजना के पहले चरण में हल्द्वानी नगर निगम के 688 लोगों को योजना का लाभ मिलेगा। इनमें से 117 की पहली किस्त मिल गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...