मुंगेर, मई 17 -- असरगंज, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सजुआ पंचायत स्थित सरकार भवन में रविवार को सामाजिक अंकेक्षण बाद ग्रामसभा सह जनसुनवाई कार्यक्रम की अध्यक्षता अजीत कुमार ने की। ग्रामसभा में मनरेगा एवं प्रधानमंत्रीआवास योजना से जुड़ी समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने खुलकर अपनी बातें रखीं। बैठक के दौरान नेटवर्क स्लो रहने के कारण पंचायत निर्णय ऐप के माध्यम से कार्रवाई की वीडियोग्राफी में काफी परेशानी हुई। यह भी पढ़ें- नाला निर्माण लापरवाही पर विधायक नाराज, अफसरों को लगाई फटकारसमस्याएं और शिकायतें सामाजिक अंकेक्षण टीम के लीडर राजीव कुमार ने बताया कि अंकेक्षण के दौरान आधा दर्जन श्रमिकों ने जॉब कार्ड नहीं होने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि जॉब कार्ड का नवीनीकरण एवं अपडेट करने का कार्य पंचायत रोजगार सेवक द्वारा नहीं किया गया है। राजीव कुमार न...