खगडि़या, मार्च 21 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के परबत्ता प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी द्वितीय और तृतीय किस्त की राशि पाने के लिए लगातार प्रखंड कार्यालय का चक्कर काटने को मजबूर हैं। जिससे उनके पक्के घर का सपना अधर में अटक गया है। केंद्र सरकार से राशि आवंटन नहीं होने के कारण यह एक बहुत बड़ी समस्या बन गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 में परबत्ता प्रखंड को कुल 2525 आवास का लक्ष्य मिला था। इनमें से 567 लाभार्थियों ने अपने घर का निर्माण पूरा कर लिया और उन्हें विभाग द्वारा तीनों किस्तों का भुगतान कर दिया गया। वहीं 2323 लाभार्थियों को प्रथम किस्त, 1949 को द्वितीय किस्त तथा 683 लाभार्थियों को तृतीय किस्त की राशि प्राप्त हुई। वहीं, वित्तीय वर्ष 2025-26 में लक्ष्य बढ़ाकर 2883 कर दिया गया। इस अवधि में 2526 लाभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.