रांची, मार्च 10 -- खूंटी, संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण व अबुआ आवास योजना में कार्यरत पदाधिकारी और कर्मियों ने मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष एक दिनी धरना-प्रदर्शन किया। कर्मियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। प्रदर्शनकारियों ने मानदेय वृद्धि, पदों की स्वीकृति, ग्रेड पे लागू करने, क्षेत्र भ्रमण भत्ता, सेवा अवधि 60 वर्ष करने और प्रतिवर्ष नवीकरण की बाध्यता समाप्त करने की मांग उठाई। धरने में बी. सुषील कुमार, मोनी कुमारी, गणेश स्वांसी, अमित कुमार चौधरी, सुभाष मिंज समेत कई कर्मी शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...