छपरा, मार्च 5 -- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा सहित कई योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास प्लस 2.0 में दर्ज 1,68,566 लाभुकों का सत्यापन कराया जा रहा है। इनमें अब तक 1,06,357 लोगों का सत्यापन किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने शेष सभी लाभार्थियों का सत्यापन जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। वहीं वर्ष 2024-25 और 2025-26 में तीसरी किस्त की राशि पाने वाले 18,214 लाभार्थियों में से 13,765 ने अपना आवास निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। पिछले एक महीने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.