बिहारशरीफ, अप्रैल 21 -- आवास भत्ता में विसंगती, शिक्षकों ने डीईओ को दिया आवेदन अविलंब विसंगतियों को दुरुस्त कराने की मांग बिहारशरीफ, निज संवाददाता। इस्लामपुर प्रखंड में कार्यरत दर्जनों शिक्षकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय को आवेदन देकर आवास भत्ता में विसंगतियों को दूर करने की मांग की है। शिक्षकों ने बताया कि मार्च माह का वेतन आ चुका है। इसमें सुधार करने की बात कही गयी थी। लेकिन, कई शिक्षकों का 5 फीसद ही आवास भत्ता दिया गया है। इस्लामपुर मध्य विद्यालय के शिक्षक इंद्रदेव प्रसाद, रंजन यादव, वरडीह मध्य विद्यालय के मो. नसीम, कासिमपुर प्राथमिक विद्यालय के राजेश गौतम समेत अन्य शिक्षकों ने इसके लिए हस्ताक्षरयुक्त आवेदन दिया है। इंद्रदेव प्रसाद ने बताया कि एक ही स्कूल में काम करने वाले शिक्षकों को अलग अलग आवास भत्ता दिया जा रहा है। बिना आवा...