बलरामपुर, जून 12 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। तुलसीपुर विकासखंड की दर्जनों ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास प्लस सर्वे की अस्थायी पात्रता सूची तैयार करने को लेकर शुक्रवार को खुली बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठकों में ग्रामीणों को योजना की पात्रता सूची की जानकारी देने के साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। ग्राम पंचायत महराजगंज के पंचायत भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रशासक किरण सोनी व संचालन ग्राम पंचायत सचिव कृपा शंकर त्रिपाठी ने किया। बैठक में पात्र गरीब परिवारों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची में शामिल किए गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजना के चयन मानकों व प्रक्रिया की जानकारी भी दी। इसके अलावा वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, राशन वितरण सहित...