आवास प्लस की प्रतीक्षा सूची में शामिल होंगे पात्र परिवार, 30 सितंबर तक ग्रामसभा से अनुमोदन
किशनगंज, सितम्बर 15 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता । प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास प्लस, 2024 की सूची में पात्र परिवारों को शामिल करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। ठाकुरगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार की ओर से जारी निर्देश के अनुसार पंचायतवार ग्रामसभा आयोजित कर पात्र लाभुकों की प्राथमिकता सूची का अनुमोदन कराया जाएगा। निर्देश के मुताबिक ठाकुरगंज प्रखंड की संबंधित पंचायतों में 26 और 27 सितंबर को ग्रामसभा आयोजित करने की तिथि निर्धारित की गई है। ग्रामसभा में आवास प्लस, 2024 के तहत तैयार प्राथमिकता निर्धारण प्रारूप सूची को ग्रामीणों के समक्ष रखा जाएगा। ग्रामसभा से सूची का अनुमोदन कराने के बाद इसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Jamui News: आवास योजना के सर्वे सूची में 60 फीसदी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.