आवास पूर्ण करने वाले पांच लाभुकों को गृह प्रवेश के लिए मिली चाबी
सीवान, अगस्त 21 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत आवासों के गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पूर्व में मकान बनाने वाले पांच लाभुक, समय से आवास बनाने वाले पांच जबकि पांच लाभुकों को स्वीकृति आदेश दिया गया। कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने वाले लाभुकों के बीच गृह प्रवेश के लिए आवास की चाभी, शुभकामना संदेश व नवचयनित लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण विधायक इंद्रदेव सिंह व विष्णुदेव पासवान, डीएम विजय प्रकाश मीणा व डीडीसी अमिताभ सिंह ने किया। बहरहाल, लुहसी खुर्द बाघड़ा की दुर्गावती देवी व वियफा देवी, बाघड़ा की चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.