चंदौली, मई 20 -- शहाबगंज। क्षेत्र में बीते दिनों आई तेज आंधी तूफान और बारिश के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित एक सरकारी आवास पर पेड़ गिर जाने से भवन क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे में आवास की दीवारों में कई जगह दरारें आ गईं। जिससे वहां रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों में भय का माहौल है। कर्मचारी जान जोखिम में डालकर जर्जर भवन में रहने को विवश हैं। स्वास्थ्य कर्मी हरिद्वार ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के अधिकांश सरकारी आवास काफी पुराने और जर्जर हालत में हैं। तेज आंधी के दौरान एक बड़ा पेड़ आवास पर गिर पड़ा। जिससे भवन की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। उन्होंने बताया कि किसी तरह परिवार के साथ रात गुजारनी पड़ रही है। कर्मचारियों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते मरम्मत या नए भवन की व्यवस्था नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है।प्रा...