चित्रकूट, फरवरी 17 -- चित्रकूट। संवाददाता एसपी अरुण कुमार सिंह ने एएसपी सत्यपाल सिह की मौजूदगी में अपने आवास परिसर में नवनिर्मित मेस का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कर शुभारंभ किया। कहा कि मेस की स्थापना का उद्देश्य पुलिस परिवार को स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। इस दौरान सीओ सिटी अरविंद वर्मा, राजापुर राजकमल, मऊ फहद अली, फायर यदुनाथ सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रामशीष यादव, पीआरओ प्रदीप पाल, पंकज तिवारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...