आवास निर्माण में बाधा दूर करने का डीएम ने दिया निर्देश
देवरिया, मई 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। कलेक्ट्रेट कक्ष में जनता दर्शन के दौरान शुक्रवार को डीएम मधुसूदन हुल्गी के सामने भलुअनी नगर पंचायत की एक महिला ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर अपनी समस्या बताई। जिस पर डीएम ने न केवल फरियाद सुनी, बल्कि उस पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।भलुअनी नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच जरार की रहने वाली कालिंदी देवी पत्नी मोतीलाल पहुंची। उनका कहना था कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला है। लेकिन कुछ लोगों द्वारा निर्माण कार्य रुकवाया जा रहा है। जिससे उनका आवास निर्माण पूरा नहीं हो पा रहा है। डीएम ने गंभीरता से लेते हुए ईओ भलुअनी से बात की और मौके पर पहुंच कर मामले का निस्तारण करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.