लोहरदगा, अप्रैल 17 -- कैरो, प्रतिनिधि।लोहरदगा कैरो प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को बीडीओ की अध्यक्षता में प्रखंड कर्मियों की बैठक हुई। इसमें पीएम आवास निर्माण योजनाओं की समीक्षा की गई। प्रथम किश्त मिलने के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं करने वाले लाभुकों को जल्द कार्य शुरु करने का निर्देश दिया गया। जो लाभुक निर्माण कार्य में शिथिलता बरत रहें हैं, उनकी सूची बनाने का निर्देश संबंधित कर्मियों को दिया गया। ताकि इनपर कार्रवाई की जा सके। अगली समीक्षा बैठक में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। बैठक में दिनेश कुमार, वीरेन्द्र महली, किशोर उरांव, दिलीप लकड़ा, आनंद सिंह, साइमन बाखला, कृष्णा साहू, रामप्रसाद पाल उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.