आजमगढ़, अप्रैल 26 -- अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पकरडीहा गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ आवास दिलाने के नाम पर 45 हजार की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। ठग ने पीड़ित को जनसेवा केंद्र ले जाकर रुपये निकलवाए। इसके बाद रुपये लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी है। अतरौलिया थाना क्षेत्र के पकरडीहा गांव निवासी बनारसी वर्मा के बेटे की पांच मई को शादी है। शुक्रवार को वह साइकिल से निमंत्रण बांटने के लिए घर से निकले थे। अतरौलिया रोडवेज बस स्टैंड के पास एक बाइक सवार ने उन्हें रोक लिया। खुद को रिश्तेदार बताने लगा। बनारसी ने उसे पहचानने से इनकार दिया। यह भी पढ़ें- साइबर ठग ने रिटायर्ड रेलवेकर्मी से तीन लाख रुपये हड़पे बाइक सवार ने परिवार के लोगों और घर के आस-पास के लोगों के नाम बताकर उसे झांसे में लिया। कहा कि वह अतरौलिय...