मिर्जापुर, जनवरी 21 -- मड़िहान। विकास खण्ड राजगढ़ के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दिए तहरीर में गांव के महिला प्रधान के पति पर प्रधानमंत्री आवास दिलाने के लिए दस हजार रुपये घूस लेने की शिकायत की है। पीड़ित का कहना है कि जब आवास नहीं मिला और प्रधान पति से पैसा मांगा तो वह फर्जी मुकदमा में फंसाने की धमकी दे रहे है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गांव निवासी नबी हुसैन ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ग्राम प्रधान पति ने उससे दस हजार रुपये की अवैध वसूली कर भरोसा दिलाया कि जल्द ही पक्का मकान स्वीकृत हो जाएगा, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद न तो आवास मिला और न ही उसकी मेहनत की कमाई पैसा वापस किया गया। पीड़ित का कहना है कि वह गरीब मजदूर है बड़ी मुश्किल से पैसे जुटाकर उसन...