आवास जर्जर होने से हादसे का खतरा
गाजीपुर, मई 10 -- खानपुर। सैदपुर ब्लॉक कार्यालय परिसर में बना सचिव आवास पूरी तरह जर्जर हो चुका है। भवन की हालत इतनी खराब हो गई है कि वहां रहने और आने-जाने वाले कर्मचारियों में हर समय हादसे का डर बना रहता है। दीवारों में बड़ी दरारें पड़ गई हैं, जबकि छत का प्लास्टर लगातार टूटकर गिर रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है। कर्मचारियों का कहना है कि आवास की खराब स्थिति को लेकर कई बार अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन अब तक मरम्मत या नए भवन निर्माण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। भवन की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने प्रशासन से जर्जर भवन का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.